Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 7 की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार, 22 अक्टूबर को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सेमरमथानी मोड़ के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।
बस में करीब 30 यात्री थे सवार
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Chhattisgarh latest newsहादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बस अचानक अनियंत्रित कैसे हुई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।