बिजनेस

Bank Holiday: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday आने वाले दिनों में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तारीखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में बैंक ग्राहकों को लगातार छुट्टी का सामना करना पड़ सकता है। 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 25 अक्टूबर को रविवार और 26 अक्टूबर को सात राज्यों में त्योहार या विशेष अवसर के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आपका जरूरी काम अटक न जाए।

 

Read more BSNL: BSNL का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ 51 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी, 31 अक्टूबर है आखरी दिन

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को महीने का चौथा शनिवार है। भारत में बैंक आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर उपलब्ध रहेंगी।

 

26 अक्टूबर को इन 7 राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे अवसरों के कारण कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दिन निम्नलिखित राज्यों और क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे:

 

श्रीनगर

हिमाचल प्रदेश

जम्मू

पंजाब

हरियाणा

कर्नाटक

त्रिपुरा

दिनांक दिन कहां-कहां छुट्टियां छुट्टी का कारण
23 अक्टूबर शुक्रवार सिक्किम दुर्गा पूजा (दसैन)
24 अक्टूबर शनिवार पूरे देश में दूसरा शनिवार
25 अक्टूबर रविवार पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर सोमवार त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और श्रीनगर लक्ष्मी पूजा / प्रवेश दिवस / महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर गुरुवार हिमाचल प्रदेश करवा चौथ
31 अक्टूबर शनिवार गुजरात

बैंक बंद होने पर कौन-से काम कर सकेंगे?

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई जरूरी काम डिजिटल माध्यम से कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं आमतौर पर चालू रहती हैं। इनके जरिए पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना और नकदी निकालना संभव हो सकता है। हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक शाखा में नकद जमा, ड्राफ्ट बनवाने और अन्य शाखा-आधारित सेवाओं में देरी हो सकती है।

 

बैंक जाने से पहले कर लें तैयारी

Bank Holidayअगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे छुट्टी से पहले निपटाने की कोशिश करें। साथ ही, अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या RBI की हॉलिडे लिस्ट पर संबंधित तारीख की पुष्टि कर लें। इससे आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button