BSNL: BSNL का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ 51 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी, 31 अक्टूबर है आखरी दिन

BSNL का 51 रुपये वाला रिचार्ज ऑफर अब 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड हो गया है। कंपनी अपने इस ऑफर में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही, सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने इस प्लान के साथ यूजर्स को फ्री में सिम कार्ड भी ऑफर कर रही है। BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर के बढ़ाए जाने का ऐलान किया है।
51 रुपये वाला प्लान
BSNL के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को खास तौर पर नए यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 100 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस तरह से कुल 56GB डेटा का लाभ मिलेगा।
Advertisement
BSNL के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के यूजर्स पूरे भारत में कहीं भी इस प्लान के साथ अपना नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।
5G सर्विस की तैयारी
BSNL ने निजी टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही अपने यूजर्स के लिए 5G की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से कर सकती है। कंपनी आने वाले महीनों में इसका ट्रायल शुरू करने वाली है। बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी ने 5G सर्विस को लेकर संकेत दिए हैं। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के दौरान BSNL के वरिष्ठ अधिकारी ने इसके संकेत दिए हैं।
कंपनी के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर विवेक दुआ ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी कई कंज्यूमर और नेटवर्क लेवल प्लेटफॉर्म को लॉन्च करते हुए मोबाइल कनेक्टिविटी की अगली पीढ़ी (5G) की ओर तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक दुआ ने कहा कि हम निश्चित तौर पर 5G की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। BSNL का 4G नेटवर्क भी अब वैसा ही काम कर रहा है। आने वाले दिनों में नेटवर्क का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
BSNL ने अगस्त में फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी, जिसमें 1 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया गया था। इस प्लान में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही थी। इसमें भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा का लाभ मिलता है। यह प्लान भी नए यूजर्स के लिए पेश किया गया था।
One Comment