खेल

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

IND vs NZ भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने आने वाली हैं। अब से कुछ ही देर बाद मैच शुरू हो जाएगा। अगर आप शाम को मैच का इंतजार करेंगे, तो ये छूट जाएगा। इस मैच को आप अपनी टीवी पर फ्री में बिना किसी खर्च के कैसे देख सकते हैं, ये बात अभी ये जान लीजिए। वैसे तो मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर आएगा, लेकिन एक तरीका फ्री में भी देखने का है।

 

 

आज भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आज कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड से पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरेगी। मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा, उससे आधे घंटे पहले यानी 12 बजे टॉस होगा। जो कि करीब साढ़े तीन बजे तक खत्म हो जाएगा। सीरीज के दौरान पांच मैच खेले जाएंगे।

 

आज भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर आएगा लाइव

इस बीच सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर इसे देखा जा सकेगा। वहीं मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट पर देखने के लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा, जिसके लिए थोड़ा खर्च भी होगा, क्योंकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। लेकिन एक तरीका है, जिससे आप बिना किसी खर्च के मैच को लाइव देख सकते हैं।

 

Read more Jio Platforms IPO: Jio IPO को दूसरे दिन भी मिला शानदार रिस्पॉन्स, जानें GMP और सब्सक्रिप्शन का ताजा हाल

 

डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखा जा सकता है भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही सीरीज का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। अगर आपके पास ये है तो चैनल नंबर 1.0 पर जाकर इसे आप देख सकते हैं। आपको जानकारी होगी कि डीडी फ्री डिश का कनेक्शन लेते वक्त कुछ चार्ज लगता है, लेकिन इसके बाद इसके लिए हर महीने कोई चार्ज नहीं देना होता है। यह पूरी तरह से फ्री होता है।

 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

 

IND vs NZन्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

 

,

ख़बर शेयर करें:

Back to top button