Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 14 लाख के गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh top news बस्तर में गांजा तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 14 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। नानगुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार एक आरोपी को पकड़ा, जिसके पास से 26 किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपी की निशानदेही पर गांजा खरीदने पहुंचे मध्य प्रदेश के दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कुल तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Read more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1000, 23 अक्टूबर तक आवेदन
Chhattisgarh top news नगरनार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसके पास से 2 किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपये है। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।