Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील

Raigarh News : *20 अक्टूबर, रायगढ़*। शहर के मध्य रामलीला मैदान, गौशाला में रामलीला मंचन, शोभा यात्रा और रावण दहन को लेकर आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर आज शाम से चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

*इन मार्गों पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा*:
1. केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से गौशाला रामलीला मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2. सोनिया नगर दूध डेयरी से सत्तीगुड़ी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
3. गोगा राइस मिल ओवरब्रिज की ओर से आने वाले मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
4. शहीद चौक की ओर से आने वाले मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
Read More : Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा
*आम नागरिकों से अपील*
रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि निर्धारित मार्गों पर यातायात प्रतिबंध का पालन करें। रामलीला मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन के लिए यथासंभव चारपहिया वाहनों के स्थान पर दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करें।
— रायगढ़ पुलिस