छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले में इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh samachar  जिले के शिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 22 अक्टूबर को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

215 पदों पर की जाएगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद के उप संचालक ने बताया कि इस रोजगार मेले में 04 निजी नियोजकों द्वारा कुल 215 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, इंजीनियरिंग, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य निर्धारित योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

 

Read more Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, जानें क्यों कटेंगे नाम

ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

 

Chhattisgarh samacharअभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, जिला रोजगार कार्यालय, बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button