बिजनेस

Bank holiday: 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Bank holiday अगर आप आज यानी 19 अक्टूबर को बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज देश के 13 राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्य शामिल हैं। हालांकि, दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी की जानकारी लेना जरूरी है।

 

Read more Rashifal: धनु राशि वालों आज आपको अपने व्यवहार और आर्थिक फैसलों में विशेष सावधानी रखनी होगी, जाने बाकि राशियों का हाल

 

आज किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, 19 अक्टूबर को दशहरा, महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और विजयादशमी जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। छुट्टी वाले राज्यों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

 

त्रिपुरा

मिजोरम

ओडिशा

तमिलनाडु

असम

मणिपुर

अरुणाचल प्रदेश

उत्तर प्रदेश

केरल

नागालैंड

पश्चिम बंगाल

बिहार

झारखंड

इन राज्यों में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बैंक शामिल हैं। वहीं, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत बाकी अन्य राज्यों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी।

 

Read more Rashifal: धनु राशि वालों आज आपको अपने व्यवहार और आर्थिक फैसलों में विशेष सावधानी रखनी होगी, जाने बाकि राशियों का हाल

अक्टूबर में और किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

दिनांक दिन कहां-कहां छुट्टियां छुट्टी का कारण

20 अक्टूबर मंगलवार पूरे देश में (मणिपुर को छोड़कर) विजयादशमी / दशहरा

21 अक्टूबर बुधवार त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्कम, असम, केरल और पश्चिम बंगाल विजयादशमी / दुर्गा पूजा

22 अक्टूबर गुरुवार सिक्किम दुर्गा पूजा (दसैन)

23 अक्टूबर शुक्रवार सिक्किम दुर्गा पूजा (दसैन)

24 अक्टूबर शनिवार पूरे देश में दूसरा शनिवार

26 अक्टूबर रविवार पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश

26 अक्टूबर सोमवार त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर लक्ष्मी पूजा / प्रवेश दिवस / महर्षि वाल्मीकि जयंती

29 अक्टूबर गुरुवार हिमाचल प्रदेश करवा चौथ

31 अक्टूबर शनिवार गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

बैंक बंद हैं, फिर भी कर सकेंगे ये काम

Bank holidayबैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए कई जरूरी काम कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस और शाखा में होने वाले कामों में देरी हो सकती है। इसलिए अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टी की जानकारी लेकर ही निकलें।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button