बिजनेस

Loan Rates: इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, इस दिन से होगा लागू

Loan Rates प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में संशोधन किया है।सभी टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 आधार अंकों यानी 0.05% की वृद्धि की गई है। नई दरें 20 अक्टूबर से लागू होंगी। बैंक ने संबंधित सर्कुलर जारी किया है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

 

बैंक ने अपने सर्कुलर में स्पष्ट किया है की नई दरें 20 अक्टूबर या इसके बाद लिए गए एमसीएलआर लिंक्ड लोन या एडवांस पर लागू होंगी। इसके अलावा ऐसी क्रेडिट सुविधा जो 20 अक्टूबर या उसके बाद रिन्यू रिव्यू/रिव्यू/रिसेट होती हैं और ब्याज दर पर स्विच करने की अनुमति है, उनके लिए भी नए रेट्स प्रभावी होंगे। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स वे न्यूनतम दरें हैं, जिसके आधार पर बैंक अलग-अलग प्रकार के लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं।

 

ये भी पढ़ेंAirtel: Airtel ने लॉन्च किया तीन नए Voice-Only प्लान, कम खर्च में पूरे महीने चलेगा सिम

 

टेन्योर वाइज एमसीएलआर जानें

बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर को 8.15% से बढ़ाकर 8.20% कर दिया है। वहीं 3 महीने के लिए एमसीएलआर को 8.50% से बढ़ाकर 8.55% कर दिया गया है। 3 महीने के लिए दरें बढ़कर 9.25% हो चुकी हैं, जो पहले 9.20% थी। 6 महीने के लिए एमसीएलआर 5 बीपीएस की वृद्धि के बाद 9.30% और 1 साल के लिए 9.50% तक पहुँच चुका है।

 

EBLR में भी बदलाव

बैंक एक्सटर्नल बेंचमार्क रेपो रेट लिंक्ड लोन के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव किया है। संशोधित EBLR 8 अक्टूबर 2026 से लागू हैं। बेस रेट और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बेस रेट 9.75% और बीपीएलआर 15% है।

 

एफडी के लिए ब्याज दरें जानें

Loan Ratesसाउथ इंडियन बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 2.90% से लेकर 6.80% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम 3.40% और अधिकतम 7.30% ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं। 5 साल के टैक्स सेवर डिपॉजिट पर 5.70% ब्याज मिल रहा है। बैंक सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button