टेक्नोलोजी

Tecno: 6500mAh बैटरी के साथ Tecno ने भारत में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno ने भारत में 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च किया है। टेक्नो का यह फोन Spark 50 सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Spark 50 और Spark 50 Pro भारतीय बाजार में उतारा है। ये दोनों फोन भी बजट प्राइस रेंज में पेश किए थे। कंपनी ने पिछले दिनों ही अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्चिंग कफर्म की थी। टेक्नो के इस बजट फ्रेंडली फोन का मुकाबला Realme, Redmi, Infinix, Vivo जैसे ब्रांड के बजट फ्रेंडली फोन से होगा।

 

Advertisement

 

Tecno Spark 50s की कीमत

टेक्नो का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। इस फोन की सेल 20 अक्तूबर को केवल ऑफलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इसे दो कलर ऑप्शन- Burgundy Red और Breeze Blue में खरीदा जा सकता है।

 

6GB RAM + 128GB – 19,999 रुपये

8GB RAM + 128GB – 22,999 रुपये

Tecno Spark 50s के फीचर्स

Tecno Spark 50s को भारत में 6.78 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन का डिस्प्ले HD+ यानी 720 x 1600 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

 

यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसके साथ IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होता है। इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

 

Tecno Spark 50s फीचर्स

डिस्प्ले 6.78 इंच, 120Hz

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400

स्टोरेज 8GB, 128GB

बैटरी 6500mAh, 45W

कैमरा 50MP, 8MP

OS Android 16

Tecnoकैमरे की बात करें तो इसके बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन के कैमरे का डिजाइन Google Pixel से इंस्पायर्ड है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 5G, 4G LTE, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button