छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: आज रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, जानें कहां और कैसे देखें लाइव?

Chhattisgarh samachar टीम इंडिया और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाली टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज होने वाले इस मुकाबले के लिए अगर टिकट नहीं खरीद पाएं है तो आपको निराश होने की कोई जरुरत नहीं है, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप घर बैठे भी देख सकते है। भारत-जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। आज के इस मैच में सिर्फ महिलाओं को स्टेडियम में फ्री एंट्री मिलने वाली है।

 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, वह बतौर प्लेयर टीम इंडिया के लिए खेलती रहेंगी। वही आज भारत की कप्तानी स्मृति मंधाना के हाथों में होंगी। तो यहां जानिए भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

 

कहां देखें लाइव मैच?

भारत और जिम्बाब्वे का टी20 मैच जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव मैच देख सकते हैं।नक्शे देखें

 

read more Health And Fitness: इन तीन चीजों में होता है बहुत ज़्यादा Vitamin C, डाइट में जरूर करें शामिल

 

 

भारतीय टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत

 

Chhattisgarh samacharजिम्बाब्वे की टीम: केलिस नधलोवु, बिलवेड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा

 

देखें भारत-जिम्बाब्वे टी20 शेड्यूल:

16 अक्टूबर – पहला टी20 – भारत बनाम जिम्बाब्वे

18 अक्टूबर – दूसरा टी20 – भारत बनाम जिम्बाब्वे

20 अक्टूबर – तीसरा टी20 – भारत बनाम जिम्बाब्वे

ख़बर शेयर करें:

Back to top button