स्वास्थ्य

Health And Fitness: इन तीन चीजों में होता है बहुत ज़्यादा Vitamin C, डाइट में जरूर करें शामिल

Health And Fitness विटामिन C शरीर को स्वस्थ रखने, इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और त्वचा की सेहत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर जब भी विटामिन C की बात आती है, तो सबसे पहले नींबू का ख्याल आता है। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में यह जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि डाइट में विटामिन C शामिल करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे तीन चीजें और इन्हें खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

 

 

 

इन तीनों चीजों में होता है बहुत ज़्यादा विटामिन सी

सी बकथॉर्न: सी बकथॉर्न नारंगी फल के रूप में जाना जाता है इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि सौ ग्राम सी बकथॉर्न में लगभग 200 मिलीग्राम से 900 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन E, कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनोइड भी पाए जाते हैं। आप इसका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं।

 

आंवला: जब भी बात विटामिन सी की आए तो आंवले का नाम सबसे पहले आता है। 100 ग्राम ताजे आंवले में लगभग 470 से 600 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। वहीं, आंवले में संतरे की तुलना में लगभग 10 से 20 गुना अधिक विटामिन C होता है। साथ ही इसमें पोलीफिनोल्स भी पाया जाता है। आप इसका सेवन, जूस के रूप में कर सकते हैं।

 

Read more Rashifal For Today : कन्या राशि वालों आज आपकी बात करने की शैली और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, जाने बाकि राशियों का हाल

संतरा: 100 ग्राम संतरा में लगभग आपको 50 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। हालांकि, इसमें आंवला से कम विटामिन सी पाया जाता है।लेकिन अच्छी बता यह है कि आप संतरे का सेवन आसानी से कर सकते हैं जबकि आप आंवला नहीं खा सकते हैं।

 

विटामिन सी की कमी कैसे होगी पूरी?

Health And Fitnessअगर आप एक दिन में दो संतरा और एक आंवला खाते हैं तो एक दिन के विटामिन सी की मात्रा पूरी हो सकती है। इन दोनों को मिलाकर आपके शरीर को लगभग 400 मिलीग्राम या उससे अधिक विटामिन सी प्राप्त होता है, जो आपकी पूरे दिन की जरूरत को आसानी से पूरा कर देता है

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button