Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

Delhi Jantar Mantar CJP Protest दिल्ली (Delhi News) में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे सीजेपी के प्रोटेस्ट में पार्टी ममता बनर्जी सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है।
तो बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) , केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मनिक सरकार (Manik Sarkar) को हिरासत में लिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
आपको बता दें जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब एक हजार से ज्यादा CJP समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने तो बैरिकेड तोड़ दिए।
दिल्ली के जंतर मंतर में CJP प्रोटेस्ट के बीच पहले राहुल गांधी ने X पर पोस्ट पर बड़ा दावा करते हुए लिखा है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से जाएंगे और उनकी सरकार आएगी। तो वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा है कि उन्होंने इसे देश को अस्थिर करने की कोशिश बताया है। उनका कहना है कि भारत इन कोशिशों का कड़ाई से जवाब देगा और ऐसी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें
1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।
दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स
Delhi Jantar Mantar CJP Protestजंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।