देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

Abhijeet Dipke Detained कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। वह जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई जानी थी।

 

 

read more Chhattisgarh samachar: साय सरकार का सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

 

 

इंदिरा चौक पर सुबह 6:30 बजे पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित (Delhi Jantar Mantar CJP Protest) इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिप गए थे। पुलिस ने वहां से करीब 50 छात्रों को बाहर निकालकर वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई।

 

 

 

पुलिस वाहन में छात्र के बेहोश होने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में भीड़ अधिक होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

100 से ज्यादा लोग हिरासत में

इंदिरा चौक पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। (CJP Protest Delhi) बताया जा रहा है कि बिना पहचान पत्र के पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।

 

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।

2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।

3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।

4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।

 

 

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स

जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

 

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

Abhijeet Dipke Detainedइस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button