बिजनेस

Liquor Shop closed: शराब प्रेमियों के लिए झटका, लगातार दो दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी किया आदेश

Liquor Shop closed देश की राजधानी दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। राजधानी में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दोनों दिन शराब की बिक्री नहीं होगी।

 

 

आबकारी विभाग के मुताबिक, यह फैसला दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है। मौजूदा माहौल को देखते हुए सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है।

 

 

 

Read more Cg News Raipur : विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त

कौन-कौन सी दुकानें रहेंगी बंद?

आदेश के तहत दिल्ली में शराब बेचने वाली कई तरह की दुकानें बंद रहेंगी, जिनमें मुख्य रूप से-

 

L-6 और L-6FG लाइसेंस वाली दुकानें

L-8 लाइसेंस वाली देशी शराब की दुकानें

L-10 लाइसेंस वाली दुकानें, जिनमें मॉल आदि में मौजूद चुनिंदा ब्रांड की दुकानें शामिल हैं।

L-14 लाइसेंस वाली दुकानें

‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर प्रदर्शन

शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ये प्रदर्शन कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

 

इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं दी है, लेकिन CJP ने प्रदर्शन करने की बात कही है। बीते जुलाई महीने में भी CJP ने नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था, इस दौरान हिंसक घटनाएं हुई थीं।

 

20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

Liquor Shop closed वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 20,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह के अनधिकृत जमावड़े में शामिल नहीं होने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस राजधानी के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button