Atal Pension Yojana Eligibility: कौन ले सकता है Atal Pension का लाभ? यहां जानें Eligibility और जरूरी शर्तें

Atal Pension Yojana Eligibility अटल पेंशन स्कीम भारत सरकार (Atal Pension Yojana) की एक सामाजिक सुरक्षा स्कीम है। यह योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र (unorganised sector) के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा और निश्चित वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। ऐसे में अगर आप भी कम निवेश में अपने फ्यूचर को सिक्योर करना चाहते हैं। इस योजना के तहत एक छोटी रशि निवेश करके इस योजना का फायदा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कौ और कैसे ले सकते हैं योजन का लाभ?
कौन ले सकता है Pension का लाभ?
अटल पेंशन योजना (APY Monthly Pension) का लाभ भारत का कोई भी नागरिक उठा सकता है, लेकिन उसकी कुछ शर्ते हैं आइए जानते हैं
1. अटल पेंशन योजना में केवल 18 से 40 साल के बीच के नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
2. इस स्कीम में उम्र के हिसाब से पैसा जमा करना होता हैं। अटल पेंशन योजना को भारत सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू किया गया था। इस स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।
3. आवेदक के पास किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता (Savings Account) होना अनिवार्य है जो आधार कार्ड से लिंक हो।
4. अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश इसमें करना है।
5. 1 अक्टूबर 2022 से नया नियम लागू है कि जो व्यक्ति आयकर (Income Tax) दाता है या पहले आयकर देता रहा है, वह इस योजना का नया खाता नहीं खोल सकता है।
इस योजना से मिलेंगे लाभ
1. 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद आपके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर हर महीने ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक की न्यूनतम पेंशन की गारंटी मिलती है।
2. किसी कारण वश स्कीम के बीच में ही लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है उस कंडीशन में उसकी पत्नी के नाम पर स्कीम को आगे चालू रखा जा सकता है।
3. सब्सक्राइबर और उनके पति/पत्नी दोनों की मृत्यु होने की स्थिति में, जमा की गई पूरी पेंशन पूंजी (Corpus) नॉमिनी को लौटा दी जाती है।
कैसे और कहां करें आवेदन?
अटल पेंशन योजना (APY) के लिए आवेदन आप अपनी बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस या बैंक की नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
अगर ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे में अपनी नजदीकी बैंक शाखा या इंडिया पोस्ट (India Post) जाएं जहां आपका बचत खाता हो।
1. वहां से अटल पेंशन योजना (APY) का नया पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करें।
2. इसमें लगने वाले जरुरी दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण (बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक)
स्थाई पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।
3. फॉर्म जमा करने के बाद आपके बैंक/पोस्ट ऑफिस द्वारा आपका PRAN (Permanent Retirement Account Number) नंबर जनरेट हो जाएगा और पहली किस्त आपके खाते से कट जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया (Atal Pension Yojana Apply Online)
1. अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन करें (जैसे HDFC, Axis, Canara या AU Bank आदि)।
2. ‘Social Security Schemes’ या ‘Atal Pension Yojana (APY)’ के विकल्प पर क्लिक करें।
Atal Pension Yojana Eligibility एमएमअपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) के जरिए केवाईसी (e-KYC) पूरी करें।
4. पेंशन राशि और भुगतान की अवधि चुनकर फॉर्म को सबमिट करें और ई-साइन (e-Sign) करें।
One Comment