बिजनेस

Gold -Silver Price: त्योहारों से पहले सोने के बढ़े भाव, चांदी की कीमतों मे आई नरमी , जानिए आज का ताजा भाव

Gold -Silver Price:  कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी का असर सीधा महंगी धातुओं के सराफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार दो दिन शांत रहने के बाद सोने के भाव में आज फिर वृद्धि देखने को मिल रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 960 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसमें आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की मामूली उछाल दर्ज की गई है। वहीं, औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी में सुस्ती देखने को मिली है।

Read More: Stock Market Today: RBI MPC के फैसले से पहले शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 400 से अधिक अंक लुढ़का, निफ्टी 22650 के नीचे

प्रमुख शहरों में  क्या रहे सोने के भाव

आज रायपुर, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना1,50,230 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,37,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,50,280 रुपये और 22 कैरेट 1,37,760 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,380 रुपये और 22 कैरेट 1,37,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट 1,49,010 रुपये और 22 कैरेट 1,36,590 रुपये मिल रहा है। 18 कैरेट सोने का भाव शहरों के हिसाब से 1,12,190 रुपये से 1,12,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Raipur Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710 ₹1,12,680
Indore Gold Price Today ₹1,50,280 ₹1,37,760 ₹1,12,730
Bhopal Gold Price Today ₹1,50,280 ₹1,37,760 ₹1,12,730
Delhi Gold Price Today ₹1,50,380 ₹1,37,860 ₹1,12,830
Mumbai Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710 ₹1,12,680
Kolkata Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710 ₹1,12,680
Chennai Gold Price Today ₹1,49,010 ₹1,36,590 ₹1,12,190
Hyderabad Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710

छह दिन बाद चांदी के भाव में परिवर्तन

Silver
Silver

चांदी लगातार छह दिनों तक शांत रहने के बाद 7 अक्टूबर यानि आज नरमी देखने को मिली है। दिल्ली में एक किलो चांदी100 रुपये गिरकर 2,34,900 रुपये पर आ गई। हालांकि, इंदौर और भोपाल में चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,35,100 रुपये प्रति किलो हो गई। चेन्नई में एक किलो चांदी 2,44,900 रुपये पर बिक रही है। यानी इन प्रमुख शहरों में चेन्नई में चांदी का भाव सबसे अधिक है। इससे पहल 1 अक्टूबर को चांदी में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी।

Read More: Stock Market Today: RBI MPC के फैसले से पहले शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 400 से अधिक अंक लुढ़का, निफ्टी 22650 के नीचे

RBI और फेड के फैसले पर बाजार की नजर

फिलहाल सोने-चांदी की दामों के लिए केंद्रीय बैंकों की नीतियां अहम बनी हुई हैं। ब्याज दरों में वृद्धि ज्यादातर सोने की मांग पर असर करती है। वहीं, डॉलर कठोर होने पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है।  बुधवार यानि आज 7 अक्टूबर को RBI अपनी मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेगा, जबकि महीने के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व का निर्णय आएगा। इन दोनों फैसलों का प्रभाव सीधा महंगी धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button