ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में सीरीज, लिस्ट में देखे कौन – कौन सा शामिल है नाम

Latest OTT Releases This Week
इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफार्मों पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज आ रही हैं। इनमें सस्पेंस, अपराध, थ्रिलर और कॉमेडी के अनेक दृश्यों का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस सूची में 5 प्रमुख फिल्में और सीरीज शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दर्शक इनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए , जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

*यह 5 प्रमुख फिल्मे और सीरीज लिस्ट में शामिल है*
1.कैरी
समर एच. हॉवेल स्टारर ये सीरीज भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप बुधवार यानि 7 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सीरीज में आपको ड्रामा और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे.यदि इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें समर एच हॉवेल के साथ-साथ सामंथा स्लोयन, मैथ्यू लिलार्ड और एम्बर मिड्थंडर भी लीड रोल में हैं.
2.इनसाइड इन द सर्कल
ये राजनीतिक थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इसे आप बुधवार 7 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.यदि हम सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मिशेल ब्राउन, ज़ुरिया वेगा, राउल ब्रियोन्स, ओस्वाल्डो बेनावाइड्स, जॉर्ज जराटे और नतालिया कोरोनाडो भी लीड रोल में हैं. इसे भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
3.लेस ऑफ अ स्ट्रेंजर
यदि आप म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के दीवाने हैं तो इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में जोड़ सकते हैं. इसमें आपको म्यूजिकल जर्नी देखने को मिलेगी. इस फिल्म की कहानी पोलिश रॉक बैंड लेडी पैंक के नेता जान बोरिसेविच की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मिकोलाज बुक्रेविक्ज, किंगा प्रीस, मिरोस्लाव टोमजुक, पैट्रिक पिएट्रजक और इरेनेउज सीजॉप लीड रोल में हैं.
4.रिपोर्टिंग लाइव
परिणीति चोपड़ा स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है.
5.मोर्टल कॉम्बैट 2
‘मोर्टल कॉम्बैट 2’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म पर सिनेमाघरों में फैंस ने खूब प्यार दिखाया था, वहीं अब ओटीटी पर भी ये फिल्म धमाल मचाने जा रही है. इसे आप दिन गुरुवार 8 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को बिंज वॉच करने के लिए फैंस बेहद ज्यादा एक्साइटेड हैं और अब फैंस का बेसब्री से इंतजार भी खत्म हो गया है.