Honda Elevate Facelift: धमाकेदार एंट्री के साथ कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate Facelift, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत

Honda Elevate Facelift: नई Honda Elevate Facelift को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा, जो इसके डिज़ाइन, इंटीरियर और फीचर्स में कई अपडेट लाएगा। इन सुधारों के बावजूद, इंजन या ट्रांसमिशन विकल्पों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हैं। ग्राहक अब अपनी बुकिंग 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ कर सकते हैं, जिसे ऑनलाइन या देशभर में अधिकृत होंडा डीलरशिप पर भुगतान किया जा सकता है। यह नया संस्करण अपने आधुनिक स्टाइलिंग और बेहतर सुविधाओं के साथ खरीदारों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत कि बात करें तो इस Honda Elevate Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12 लाख रुपये से शुरू होने की आशंका है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 18 लाख रुपये तक जा सकती है. लॉन्च के बाद इसका टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, Tata Sierra और Renault Duster जैसी मिड-साइज SUV से होगा.
फ्रंट डिजाइन में दिखेंगे सबसे बड़े बदलाव
नई एलिवेट में फ्रंट लुक में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं. SUV में नई ग्रिल के साथ हॉरिजॉन्टल और सेगमेंटेड LED डेटाइम रनिंग लैंप दिए जाएंगे. होंडा का लोगो अब ग्रिल की जगह बोनट पर नजर आएगा. ग्रिल के ऊपर मिलने वाली क्रोम बार को कॉन्ट्रास्टिंग ग्रे शेड दिया जा सकता है. LED हेडलैंप और मौजूदा आइब्रो-स्टाइल DRL को बरकरार रखा जाएगा. साथ ही नई एलिवेट में 17-इंच अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है. SUV के पिछले हिस्से में भी बदलाव किए जाएंगे. यहां कनेक्टेड LED लाइट बार देखने को मिल सकता है..
ऐसा होगा केबिन का लुक?
फेसलिफ्ट के साथ एलिवेट के इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. उपस्थित टैन कलर केबिन के स्थान पर हल्के रंग का इंटीरियर दिया जा सकता है. डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर एम्बिएंट लाइटिंग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा व्हाइट लेदरेट सीट्स भी मिल सकती हैं, जो फिलहाल एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध हैं. टीजर में पतले AC वेंट्स की झलक भी देखने को मिली है.
नए फीचर्स से लैस होगी Elevate
यदि हम इसकी फीचर्स की बात करें तो नई Honda Elevate में अपडेटेड 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके साथ ही प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलेंगे. SUV में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, सिंगल-पेन सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिल सकता है.
सुरक्षा में 360-डिग्री कैमरा और ADAS
सेफ्टी के मामले में भी नई Elevate को पहले से ज्यादा अच्छा किया जाएगा. इसमें 6 एयरबैग, Level 2 ADAS, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके आलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर भी जोड़े जाने की उम्मीद है. Honda Elevate Facelift के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
Read More: Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी
बुकिंग शुरू
नई Honda Elevate Facelift की बुकिंग 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर की जा सकती है. ग्राहक इसे ऑनलाइन या देशभर में मौजूद ऑथराइज्ड Honda डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. अब इसकी कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद सामने आएगी.