देश

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

Delhi SIR Protest: वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision(SIR) को लेकर दिल्ली में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट अस्थायी रूप से बंद किए हैं।

 

 

 

जंतर-मंतर पहुंचने पर सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAPदिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj Detained) प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। जहां, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इससे पहले भारद्वाज ने कहा था कि प्रदर्शन करना उनका अधिकार है और AAP ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी।

 

जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। इलाके को कई सुरक्षा जोन में बांटकर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित इलाकों से बचने की अपील भी की है।

 

यह भी पढ़ें: CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन

 

11 मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट बंद

प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी तौर पर बंद किए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग समेत कई स्टेशन शामिल हैं। कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा जारी रहने की जानकारी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

 

मुंबई में भी CJP का प्रदर्शन

उधर मुंबई में Cockroach Janta Party (CJP) ने भी 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। कार्यक्रम शाम 4 बजे प्रस्तावित है।

 

मुंबई पुलिस और BMCकी ओर से प्रदर्शन को अनुमति नहीं दिए जाने की रिपोर्ट है। इसके बावजूद CJP ने कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: Raipur Job Fair 2026: 10,500 पदों पर सीधी भर्ती, 7-8 अक्टूबर को मेगा जॉब फेयर, 72 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल

 

SIR को लेकर क्या है विवाद?

Delhi SIR ProtestSIR) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया है। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शन आयोजकों और समर्थकों की ओर से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की गई है। चुनाव आयोग से जुड़े दावों और आरोपों पर अलग-अलग पक्षों के मत हैं, इसलिए इन्हें संबंधित पक्षों के दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए

ख़बर शेयर करें:

Back to top button