छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई, वसूला 50 हजार 578 रुपए का अर्थदंड

Cg News :   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 सितंबर 2026

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने मटियाडांड एवं मोहारीटोला क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 30 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत जब्त की है। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं निरीक्षण किया। जांच के दौरान शासकीय भूमि पर रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। प्रकरण में संबंधित व्यक्ति पर 50 हजार 578 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। अर्थदंड की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराए जाने के बाद प्रकरण का नियमानुसार प्रशमन किया गया। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की गंभीरता एवं गुणवत्तापूर्वक जांच कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button