रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी

Raigarh News :  *रायगढ़, 29 सितंबर 2026* । आज शाम थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत केला विहार के शिव मंदिर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई। जानकारी के अनुसार छोटे अतरमुड़ा निवासी श्रीमती गीता पटेल अपने परिचित महिला के साथ चन्द्रनगर कॉलोनी से पैदल चक्रधरनगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपटा और दोनों आरोपी तहसील कार्यालय रायगढ़ की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, थाना चक्रधरनगर, थाना साइबर स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे । शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में मिले संदिग्धों के फोटो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा कर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मुखबिरों से भी आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। आमजन से अपील है कि संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ के नंबर 9479193299 में सूचना देंवे ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button