Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

Asian Games 2026 एशियन गेम्स में आज 11वें दिन भारत की जबरदस्त शुरुआत हुई. मंगलवार की सुबह शूटिंग में गोल्ड मिला. नीरू ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह मौजूदा एशियाई खेलों की व्यक्तिग स्पर्धा में भारत को गोल्ड दिलाने वालीं पहली एथलीट बनीं हैं. इससे पहले महिला शूटिंग टीम ने ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. साथ ही साथ महिला बॉक्सिंग में 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंच गईं. इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 476 पर पहुंच चुकी है. आज बॉक्सिंग और एथलेकिटक्स के कई सेमीफाइनल और फाइनल इवेंट खेले जाएंगे. उम्मीद है कि आज भारतीय दल अपना पांचवां गोल्ड जीत पाए. चलिए आपको आज हुए या होने वाले सभी गेम्स की लाइव अपडेट बताते हैं.
नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता
शूटिंग के ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीतते हुए भारत को एशियन गेम्स का पांचवां स्वर्ण पदक दिला दिया. 26 साल की नीरू हरियाणा के जींद जिले की रहने वालीं हैं और सेना में नायब सूबेदार हैं. देश की टॉप शॉटगन शूटिंग स्टार्स में शुमार नीरू इससे पहले ISSF वर्ल्ड कप के वुमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच चुकीं हैं.
read more New Rules: 1 अक्टूबर से होंगे कई बड़े बदलाव, लागू होंगे 10 नए नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
बॉक्सर परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंचीं, गोल्ड के लिए होगा मैच
Asian Games 202665 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हरियाणा के रोहतक की रहने वालीं 26 साल की परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंच चुकीं हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में दमदार पंच लगाते हुए चीनी बॉक्सर को हराया और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया. वह मौजूदा एशियन गेम्स में सिल्वर पक्का करने वालीं पहली बॉक्सर बनीं हैं.
One Comment