Cg News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना बनी श्री कामेश्वर के लिए आर्थिक संबल

Cg News : सूरजपुर/27 सितम्बर 2026
शासन की श्रमिक कल्याण योजनाएं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की जरूरतों में सहारा बन रही हैं। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सतपता निवासी श्री कामेश्वर प्रजापति बढ़ई का कार्य करते हैं और श्रम विभाग में निर्माण मजदूर के रूप में पंजीकृत होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का लाभ मिल रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपनी सेवा की कहानी साझा करते हुए श्री प्रजापति बताते है कि योजना से मिलने वाली पेंशन राशि उनके लिए आर्थिक मदद का माध्यम है। प्रतिमाह उन्हें 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिल रही है। वे इस राशि का उपयोग दवाइयों और घर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में करते हैं। इससे दैनिक खर्चों की व्यवस्था करने में उन्हें सहूलियत मिल रही है। श्री प्रजापति ने आर्थिक सहायता के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्री कामेश्वर बताते हैं कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए उनका श्रम पंजीयन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी पात्र श्रमिक अपना पंजीयन अवश्य कराएं। पंजीयन के बाद पात्रता के अनुसार उपलब्ध योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।