खेल

Asian Games: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने भी निभाई थी अहम भूमिका…

Asian Games एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने 37-34 से जीता हासिल की है. भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा की संजू देवी ने अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने फाइनल में अपनी रेड के दौरान एक साथ 5 ईरानी खिलाड़ियों को एक बार में आउट किया. इसकी क्लिपिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कोरबा की संजू देवी की इस प्रतिभा से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के जरिए बात की. संजू को महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बताया.

 

read more Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

 

 

Asian Gamesमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संजू देवी से बातचीत के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है. वह संजू को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान. जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं कोरबा की बेटी संजू देवी से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

 

संजू देवी ने सीएम विष्णु देव साय का जताया आभार

संजू देवी ने कहा, “थैंक यू सर, मुझे बहुत खुशी हुई कि मैं छत्तीसगढ़ का और अपने देश का नाम एशियन गेम्स में ले पाई और हम अपने स्टेट की तरफ से फर्स्ट गोल्ड मेडल लाए हैं. इसलिए मैं बहुत खुश हूं सर.” वही, संजू के कोच ने कोच ने कहा, “सर, आपको भी बधाई हो, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी कि पहला गोल्ड छत्तीसगढ़ को आया है. छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि संजू ने यह करके दिखाया

ख़बर शेयर करें:

Back to top button