धर्म

October 2026 Festivals: नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ कब है? देखिए अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

October 2026 Festivals इस साल अक्‍टूबर महीना का बड़ा हिस्‍सा उत्‍सवों में गुजरने वाला है. 10 अगस्‍त 2026 को पितृ पक्ष या श्राद्ध खत्‍म होते ही व्रत-त्‍योहारों की झड़ी लग जाएगी. अक्‍टूबर में ही शारदीय नवरात्र हैं. इसमें दुर्गा अष्‍टमी, महानवमी का उत्‍सव होगा, फिर दशहरे पर रावण का दहन और अस्‍त्र-शस्‍त्रों, वाहनों की पूजा होगी. इसके बाद शरद पूर्णिमा और करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा.

 

 

करवा चौथ 29 अक्‍टूबर को है यानी कि कह सकते हैं कि अक्‍टूबर का समापन सुहागिनों के बड़े पर्व से होगा. इनमें से कुछ प्रमुख त्‍योहारों की लिस्‍ट आप इस फोटो के जरिए मोबाइल में सेव भी कर सकते हैं.

 

Read more Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

 

अक्‍टूबर 2026 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्‍ट

1 अक्‍टूबर 2026 – षष्‍ठी श्राद्ध

 

2 अक्‍टूबर 2026 – रोहिणी व्रत और सप्‍तमी श्राद्ध, महात्‍मा गांधी जयंती

 

3 अक्‍टूबर 2026 – जीवित्‍पुत्रिका व्रत, महालक्ष्‍मी व्रत पूर्ण और कालाष्‍टमी, अष्‍टमी श्राद्ध

 

4 अक्‍टूबर 2026 – नवमी श्राद्ध

 

5 अक्‍टूबर 2026 – दशमी श्राद्ध

 

6 अक्टूबर 2026 – इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध

 

7 अक्‍टूबर 2026 – द्वादशी श्राद्ध

 

8 अक्‍टूबर 2026 – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कलियुग दिवस, त्रयोदशी श्राद्ध

 

9 अक्‍टूबर 2026 – चतुर्दशी श्राद्ध

 

10 अक्टूबर 2026 – सर्वपितृ अमावस्या, अन्‍वाधान

 

11 अक्टूबर 2026 – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती

 

12 अक्‍टूबर 2026 – चंद्र दर्शन,

 

14 अक्‍टूबर 2026 – कपर्दिश चतुर्थी

 

15 अक्‍टूबर 2026 – उपांग ललिता व्रत

 

16 अक्टूबर 2026 – सरस्वती आवाहन, कल्‍पारंभ, अकाल बोधन, स्‍कंद षष्‍ठी,

 

17 अक्टूबर 2026 – सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति,

 

18 अक्‍टूबर 2026 – सरस्‍वती बलिदान

 

19 अक्टूबर 2026 – दुर्गा अष्टमी, महानवमी, सन्धि पूजा

 

(कुछ पंचांग में दुर्गा अष्‍टमी 18 अक्‍टूबर को है)

 

20 अक्टूबर 2026 – विजयादशमी/दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा विसर्जन, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती, अपराजिता जयंती

 

21 अक्‍टूबर 2026 – विद्यारंभ का दिन, मैसूर का दशहरा,

 

22 अक्टूबर 2026 – पापांकुशा एकादशी

 

25 अक्टूबर 2026 – शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा

 

26 अक्टूबर 2026 – आश्विन पूर्णिमा, वाल्मिकी जयंती, मीराबाई जयंती

 

27 अक्‍टूबर 2026 – कार्तिक मास आरंभ, मासिक कार्तिगाई,

 

29 अक्टूबर 2026 – करवा चौथ

 

गुरु का महागोचर भी अक्‍टूबर में

October 2026 Festivalsअक्‍टूबर महीना धार्मिक नजरिया से तो खास है ही, ज्‍योतिष की दृष्टि से भी विशेष है. 1 साल में राशि परिवर्तन करने वाले ज्ञान, सुख, सौभाग्‍य के कारक ग्रह गुरु अक्‍टूबर में राशि बदलकर सिंह राशि में आ रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार 31 अक्‍टूबर 2026 की दोपहर 12:50 बजे गुरु का सिंह में गोचर होगा. जिसका सभी 12 राशि वालों की जिंदगी पर अहम असर होगा.

 

(Disclaimer: त्योहारों की तिथियां पंचांग और स्थान के अनुसार कुछ मामलों में अलग हो सकती हैं. पूजा या व्रत के मुहूर्त के लिए स्थानीय पंचांग की जानकारी जरूर देखें

ख़बर शेयर करें:

Back to top button