छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; धान से भरे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत से 5 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाट के पास धान से भरे ट्रक ने एक पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि धान से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया।

 

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

read more October Bank Holiday 2026: अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अगले महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 

 

बारिश के कारण सड़क पर फिसलन?

शुरुआती जानकारी में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने की बात सामने आ रही है। आशंका है कि फिसलन के चलते वाहन अनियंत्रित हुआ होगा। हालांकि, हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Chhattisgarh current news के बाद मरकाटोला घाट पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मृतकों व घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button