Chhattiagarh top news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में आज से बिलासपुर-टाटानगर समेत 16 ट्रेनें रद्द…

Chhattiagarh top news चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं लाइन कमीशनिंग के लिए शुक्रवार 25 सितम्बर से 16 मुख्य ट्रेनों के पहियों को थामने का आदेश दे दिया है। इसमें बिलासपुर से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, हावड़ा-मुम्बई दूरंतो सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जिसे 13 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द करने का आर्डर जारी किया गया है।
25 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा केबिन ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन कमीशनिंग का कार्य शुरु हो रहा है। इस कार्य के लिए नॉन इंटरलाकिंग कार्य अलग-अलग चरणों में किया जाना है।
25, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को 18109/18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस
25, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
28 सितम्बर और 12 अक्टूबर को नांदेड़ से रवाना होने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
30 सितम्बर और 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
29 सितम्बर को एलटीटी से रवाना होने वाली 01001 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस
1 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस
1 व 13 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
2 व 14 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
9 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
10 अक्टूबर को बक्सर से रवाना होने वाली 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
10 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
12 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस
13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दूरंतो एक्सप्रेस
14 अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दूरंतो एक्सनेस और 1 अक्टूबर को आरा और दुर्ग से रवाना की जाने वाली 13288/13287 आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द है।
डायवर्ट रूट से चलेगी छत्तीसगढ़ कल से
Chhattiagarh top newsइसी तरह उत्तर मध्य रेलवे झांसी रेल मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी और बीना सेक्शन के बीच स्थित आगासोद स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य अगले माह से किया जाएगा। 26 सितम्बर से लेकर 14 अक्टूबर तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया भोपाल, मक्सी, नागदा, मथुरा मार्ग होकर अमृतसर तक, 8 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी, ओहर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग होकर निजामुद्दीन तक, 7 अक्टूबर को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी, ओहन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग होकर योगनगरी ऋषिकेश तक चलेगी।
One Comment