Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है। ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD के मुताबिक 26 सितंबर तक कई स्थानों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं आज भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बनती दिख रही है।इतिहास
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से नमी आ रही है और प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसमपर पड़ रहा है।
अगले 3 दिन इन जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Jari मौसम विभाग के मुताबिक, 23 24, 25 और 26 सितंबर तक प्रदेश के कई स्थानों में बारिश (Chhattisgarh Rain Forecast 26 September) होने के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
आज कहां-कहां होगी बारिश?
Chhattisgarh samacharमौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट किया गया है। वहीं, उत्तरीय क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। । मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को गहरा से निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अपील की है कि आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकले।