देश

*✍️कल से ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा…RBI का नया नियम….जाने पूरी जानकारी….*

नई दिल्ली. कल (1 अगस्त) से एटीएम (ATM) से पैसा निकालना महंगा हो जाएगा. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल में ATM ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ा दिया है. RBI ने इंटरचेंज फीस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 15 रुपये से 17 रुपये कर दिया है. नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है. ये नई दरें 1 अगस्त से लागू होगी.

RBI के मुताबिक, इंटरचेंज शुल्क बैंकों द्वारा क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट के समय मर्चेंट को की जाती है. यह चार्ज बैंकों और ATM कंपनियों के बीच हमेशा विवाद का विषय रहा है.

जून 2019 में लिया गया था ये फैसला
जून 2019 में, RBI ने एटीएम ट्रांजेक्शन के इंटरचेंज स्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान देने के साथ एटीएम चार्जेज की समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया था

 

आरबीआई के अनुसार इंटरचेंज फीस बैंकों द्वारा क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पमेंट प्रोसेस करने वाले मर्चेंट से लिया जाने वाला शुल्क है.

जानें क्या होता है इंटरचेंज चार्ज?
जब कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करता है तो इस पेमेंट को प्रोसेस करने वाले मर्चेंट के बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन फीस ली जाती है. ऐसे में यदि कोई ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपका बैंक उस दूसरे बैंक को इंटरचेंज शुल्क प्रदान करता है, इसे ही इंटरचेंज चार्ज (Interchange charge) कहते हैं.

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button