छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattiagarh news raipur: बीजेपी पार्षद के कार के हमले से मचा हड़कंप, दो बाइक सवारों के बिबाद के बाद FIR दर्ज

Chhattiagarh news raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बदमाश कई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने बीजेपी पार्षद  को निशाना बनाया है। बीजेपी पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार  पर देर रात पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पार्षद की कार का पीछा किया और मौका देखकर पत्थर से हमला कर दिया।

 

read more Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय

 

 

कार रुकवाकर मारा पत्थर

Raipur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी पार्षद प्रीतम ठाकुर अपनी कार से परिवार के साथ गणेश देखने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास उनकी कार को रुकवाकर दोनों युवकों ने पत्थर मार दिया।समाचार ऐप

 

आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि इससे पहले आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों से ढंग से बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पार्षद ने दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन दोनों युवक नशे में होने की वजह से पुलिस ने उन्हें कुछ ही देर बाद छोड़ दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने पार्षद की कार का पीछा किया और अंधेरा होने पर कार पर पथराव कर दिया।

 

कोतवाली पहुंचकर पार्षद ने दर्ज कराई FIR

Chhattiagarh news raipur की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, वारदात के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।पार्षद प्रीतम ठाकुर ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button