छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Chhattisgarh top news शहर में शनिवार यानि आज से अग्र समाज के प्रमुख आयोजनों में शामिल ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का आगाज हुआ। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक अमर अग्रवाल सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

Read more Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति

 

अग्रसेन जयन्ती पर मिलगी छुट्टी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अग्रसेन जयंती के अवसर पर छुट्टी की घोषणा भी की। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

 

युवाओं की भूमिका पर मंथन

बता दें कि, अग्र महाकुंभ का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सेवा, संगठन, संस्कार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है। आयोजन में प्रदेशभर से अग्र समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन युवा अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें युवा शक्ति, नेतृत्व, उद्यमिता और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

Chhattisgarh top news दें कि, अग्र महाकुंभ के दौरान शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंबिकापुर की महिलाओं और बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। अंबिकापुर में आयोजित यह महाकुंभ अगले दो दि नों तक चलेगा

ख़बर शेयर करें:

Back to top button