छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur news: बिलासपुर से टाटानगर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 19 से 21 सितंबर तक कैंसिल रहेगी ट्रेन

Bilaspur news बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस  को तीन दिनों के लिए कैंसिल कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बिरराजपुर स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा।

 

बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस 19-21 तक कैंसिल

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 19 से 21 सितंबर तक बिलासपुर और टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द (Bilaspur Tatanagar Express) रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से इन तीन दिनों में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। (Train Cancel)

 

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए लिया गया ब्लॉक

रेल प्रशासन के मुताबिक, बिरराजपुर स्टेशन पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे का कहना है कि ऐसे कार्य यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने के लिए किए जाते हैं।

 

read more Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की छठवीं संध्या में भाव, लय और ताल से सजी आशना की कथक प्रस्तुति

 

 

Bilaspur newsबिरराजपुर में रेलवे कार्य के चलते चक्रधरपुर मंडल की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित (Bilaspur Tatanagar Express) होने की जानकारी सामने आई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button