Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Radha Ashtami 2026 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाने वाला राधा अष्टमी पर्व आज यानी 19 सितंबर, शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि धर्मग्रंथों के अनुसार राधा अष्टमी का व्रत एवं पूजन अष्टमी तिथि के मध्याह्न काल में करने का विधान है।
उन्होंने बताया कि भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि 18 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 19 सितंबर शनिवार को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। अष्टमी तिथि का सूर्योदय और मध्याह्न व्यापिनी शनिवार को होने के कारण श्रीराधाष्टमी का व्रत एवं पूजन 19 सितंबर को ही किया जाएगा।
राधा अष्टमी में पूजन का शुभ मुहूर्त
Radha Ashtami 2026पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक रहेगा। महंत रोहित शास्त्री के अनुसार धार्मिक मान्यता है कि श्रीराधा जी का प्राकट्य द्वापर युग में मथुरा के समीप रावल ग्राम में राजा वृषभानु और माता कीर्ति के घर हुआ था। श्रीराधाष्टमी पर श्रद्धालुओं को श्रीराधा रानी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।