TRAI New Rules: TRAI की सबसे बड़ी स्ट्राइक: नियमों में किए कड़े बदलाव, उल्लंघन पर नंबर होंगे ब्लॉक

TRAI New Rules ट्राई के नए एंटी-स्पैम नियम जारी हो गए हैं. टेलीकॉम कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से संदिग्ध स्पैम कॉल की पहचान करेंगी और इसकी जानकारी आपस में साझा करेंगी. 10 दिनों में 5 या उससे ज्यादा कॉलिंग लाइन पहचान यानी CLI फ्लैग होने पर KYC वेरिफिकेशन, फिजिकल वेरिफिकेशन और सेवा बंद करने जैसी कार्रवाई हो सकती है. नए नियमों की 7 सबसे जरूरी बातें जान लें.
1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी स्पैम कॉल की पहचान
टेलीकॉम कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के जरिए संदिग्ध स्पैम कॉल की पहचान करेंगी और आपस में इसकी जानकारी साझा करेंगी. अगर 10 दिनों में किसी नंबर पर 5 या उससे अधिक CLI फ्लैग होते हैं, तो केवाईसी वेरिफिकेशन, फिजिकल वेरिफिकेशन और सेवा बंद करने जैसी कार्रवाई हो सकती है.
2. A2P कॉल पर नियंत्रण
ऑटो-डायलर, रोबोकॉल और पहले से रिकॉर्ड की गई या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से की गई आवाज वाली कॉल के लिए पहले घोषणा करना जरूरी होगा. बिना घोषणा वाली A2P कॉल को अनचाही व्यावसायिक संचार यानी UCC या स्पैम माना जाएगा.
3. A2P कॉल पर शुल्क
A2P कॉल पर अधिकतम 5 पैसे प्रति मिनट टर्मिनेशन शुल्क लगाया जा सकता है. अधिकृत नंबर सीरीज और TRAI से अधिकृत कॉल इस शुल्क से बाहर रहेंगी.
read more Cg Currents News : विशेष लेख : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम
4. शिकायत पर जल्दी कार्रवाई
अब 10 दिनों में 3 या उससे अधिक अलग-अलग शिकायतें मिलने और AI/ML प्रणाली द्वारा उस CLI को संदिग्ध बताए जाने पर कार्रवाई शुरू की जा सकती है.
5. ग्राहकों को अपील का अधिकार
अनचाही व्यावसायिक संचार यानी UCC शिकायत के निपटारे से असंतुष्ट ग्राहक 15 दिनों के भीतर अपील कर सकता है. इसके लिए डीएनडी ऐप, टेलीकॉम सेवा प्रदाता के ऐप या पोर्टल और 1909 का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
6. हेडर और कंटेंट टेम्पलेट के दुरुपयोग पर कार्रवाई
दुरुपयोग की जानकारी मिलने पर संबंधित हेडर या कंटेंट टेम्पलेट को 6 घंटे के भीतर निलंबित करना होगा. दोषी टेलीमार्केटर के सभी टेलीकॉम संसाधनों को एक साल तक बंद और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.
7. वैध कॉल को स्पैम बताने पर रोक
TRAI New Rules प्रबंधन ऐप 140xx, 1600xx और 1601xx जैसी अधिकृत व्यावसायिक नंबर सीरीज को एक साथ स्पैम या ब्लॉक नहीं कर सकेंगे. हालांकि ग्राहक अपने फोन पर किसी कॉल को व्यक्तिगत रूप से ब्लॉक कर सकता है.
One Comment