छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट, 3 सिस्टम होगा एक्टिव..

CG Weather Today छत्तीसगढ़  में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जगह मौसम शुष्क रहा। कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 16 सितंबर को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। मौसमी बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम रही।

 

 

 

19 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ेगा

छत्तीसगढ़ (CG Weather Today) में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 सितंबर से बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 सितंबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 17 और 18 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Rates: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात शुल्क में ₹1 से ₹5 तक की कटौती; जानिए आम जनता को क्या मिलेगी राहत?

 

20 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट

(CG Weather Today)19 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 20 सितंबर को भी कई जगह बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट भी जारी किया गया है। 21 और 22 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बताई गई है।

 

 

रायपुर में 34 डिग्री तक तापमान

रायपुर में 16 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना थी। (CG Weather Today) शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

गरज-चमक के दौरान सावधानी जरूरी

CG Weather Today मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और गरज-चमक (Thunderstorm Alert) के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। गड़गड़ाहट सुनाई देने पर घर या सुरक्षित पक्के आश्रय में जाने को कहा गया है। पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और बिजली की लाइनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। खुले में रखी कृषि उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button