रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News : चक्रधर समारोह में बाल कथक नृत्यांगना अनुष्का सुल्तानिया ने मोहा मन

Raigarh News : रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह का दूसरे दिन रायपुर की बाल कथक नृत्यांगना अनुष्का सुल्तानिया ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति, लयबद्ध पदचाप और आकर्षक नृत्याभिव्यक्ति से दर्शकों का मन मोह लिया। कम उम्र से ही कथक की साधना कर रहीं अनुष्का ने अपनी प्रतिभा के बल पर कला जगत में विशेष पहचान बनाई है। उन्हें अब तक शास्त्रीय नृत्य एवं कला के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें नाट्य नर्तक अवार्ड, राधा रानी अवार्ड, पुरी नाट्य धरोहर सम्मान, श्रीहरि निकेतन सम्मान और कुशवाल महोत्सव सम्मान प्रमुख हैं। चक्रधर समारोह के ऐतिहासिक मंच पर अनुष्का की मनमोहक कथक प्रस्तुति को कला प्रेमियों और उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहा।
Follow Us