Raigarh News : जनता से सरकारी सुविधाएँ कोसों दूर — आखिर रायगढ़ का पैसा जा कहाँ रहा है?

Raigarh News : रायगढ़ में विकास के दावे बड़े-बड़े हैं, लेकिन जमीनी हकीकत जनता के सामने है।
नया रेलवे स्टेशन भले ही 50 मीटर लंबा कर दिया गया हो, लेकिन क्या केवल लंबाई बढ़ाने से यात्रियों को सुविधाएँ मिल जाएंगी?

Read More : UPI Charge: UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर से ₹5 से ₹300 तक होगी ट्रांजैक्शन फीस
स्टेशन परिसर में जगह-जगह से पानी टपकने की शिकायतें हैं। आधे से ज्यादा लाइटें बंद पड़ी हैं और कई हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है। आखिर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी किसकी है?
रायगढ़ नगर निगम के मध्य क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे अव्यवस्थित एवं कथित अवैध पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। शहर में कई जगह पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर भी जनता परेशान है।
सड़कों की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि लोग सवाल पूछने को मजबूर हैं—क्या विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में काम हो रहा है?
बिजली व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। आए दिन एक से दो घंटे बिजली गुल होना आम बात बनती जा रही है। वहीं बिजली विभाग में टेंडर और कार्यप्रणाली को लेकर भी जनता के बीच सवाल उठ रहे हैं। यदि कहीं अनियमितता है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जानी चाहिए।
नगर निगम की सफाई व्यवस्था, कीटनाशक छिड़काव और नालियों की सफाई भी कई क्षेत्रों में संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है। संजय कॉम्प्लेक्स जैसे व्यस्त क्षेत्र में गंदगी की स्थिति देखकर सवाल उठता है कि आखिर शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा है?
आज रायगढ़ की जनता पूछ रही है—
हमारे टैक्स का पैसा कहाँ खर्च हो रहा है?
सरकार और प्रशासन से मिलने वाली राशि का उपयोग किस काम में हो रहा है?
जनता को मूलभूत सुविधाएँ कब मिलेंगी?
बंद लाइटें, खराब सड़कें, गंदगी, जलभराव और बिजली कटौती से जनता को कब राहत मिलेगी ?

वही एक तरफ राशन वितरण प्रणाली भी पूरी तरीके से फैल होती जा रही है ना गरीबों को शक्कर मिल रही है ना पर्याप्त मात्रा में चावल ?
Read More : Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी
जिला प्रशासन और संबंधित विभाग जनता को जवाब दें।
विकास के दावों से नहीं, जमीन पर दिखाई देने वाले काम से जनता का विश्वास जीता जाता है।
आशीष शर्मा
महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी शहर रायगढ