आज है e-KYC की आखिरी तारीख! तुरंत करें यह काम, वरना बंद होगी सब्सिडी
LPG Connection e-KYC Last Date Today
यदि आपके पास वर्तमान में एलपीजी कनेक्शन है लेकिन आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि अनुपालन की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2026 है। इस अंतिम तिथि को चूकने से आपके सिलेंडर बुक करने की क्षमता में रुकावट आ सकती है और आपके एलपीजी कनेक्शन से जुड़ी सब्सिडी बंद हो सकती है। यह सलाह दी जाती है कि आप विशिष्ट नियमों, किसी भी विस्तार की स्वीकृति, और अपने ई-केवाईसी को पूरा करने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में सूचित रहें। समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने से रुकावटों से बचा जा सकता है और आप अपने एलपीजी सेवा के लाभों का आनंद जारी रख सकते हैं।

कितनी बार बढ़ी e-KYC की डेडलाइन?
सरकार ने गैस कनेक्शनों में धोकाधड़ी पर रोक लगाने और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए e-KYC अनिवार्य किया है. इसके लिए ग्राहकों को लंबी अवधि दिया गया और कई बार डेडलाइन बढ़ाई गई. पहली डेडलाइन 16 अगस्त 2026 थी, जिसे 23 अगस्त तक बढ़ाया गया. इसके बाद तीसरी बार 31 अगस्त तक राहत मिली. चौथी बार 7 सितंबर तक की मोहलत दी गई और आज 14 सितंबर 2026 को आखिरी डेडलाइन है. बार-बार तारीख आगे बढ़ाने के बावजूद अभी भी कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी e-KYC पेंडिंग है.
LPG Connection e-KYC Last Date Today
e-KYC न कराने पर क्या होगा असर?
यदि आपने भी 0सोमवार यानि आज 14 सितंबर तक आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो आपका घरेलू गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक या होल्ड पर डाला जा सकता है. जिससे आपको मिलने वाली गैस सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में आना बंद हो सकता है. भविष्य में नया सिलेंडर बुक करने में दिक्कतों का सामना पड़ सकता सकता है.
गैस एजेंसी जाकर कैसे पूरी करें e-KYC?
e-KYC करवाना अब बहुत ही सरल है इसके लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है. बस आप अपने पास के गैस डिस्ट्रीब्यूटर (एजेंसी) के दफ्तर जाएं. वहां अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक दिखाएं. बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) स्कैन के जरिए 2 मिनट में आपकी e-KYC हो जाएगी.
LPG Connection e-KYC Last Date Today
मोबाइल ऐप से कैसे पूरी करें e-KYC?

आप इंडेन, भारत गैस या एचपी की आधिकारिक मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल डाउनलोड करके भी घर बैठे आधार OTP और फेस-स्कैन के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. यदि आपका e-KYC अब तक पेंडिंग है, तो बिना देरी किए आज ही तत्काल इसे पूरा करा लें. जिससे आपका सिलेंडर बिना किसी रुकावट के बुक होता रहे.