*✍️शेख ताजीम बने वक्फ बोर्ड के प्रभारी,वक्फ संपत्ति की जानकारी उपलब्ध कराकर रिकार्ड कराये दुरुस्त….!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने रायगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम को वक्फ बोर्ड में जिले की जिम्मेदारी सौपी गई है l वही कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक,नोडल अधिकारी एवं संबधित विभाग को भी अवगत कराया गया है l ताजीम की नियुक्ति राज्य शासन वक्फ के कार्यपालन अधिकारी के द्वारा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है l ताजीम ने कहा कि जमात के सदर अपने अपने मस्जिद दरगाह कब्रिस्तान दुकान मकान एवं अन्य संपत्ति जो कि वक्फ बोर्ड से पंजीकृत है उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सचिव के द्वारा भेजे गये दस्तवेज जिसमे वक्फ से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराना है क्योंकि वक्फ सर्वे 2021आरंभ हो चुका है तथा मैदानी स्तर पर वक्फ की संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आंकलन हेतु राजस्व विभाग के अधिकारी आपसे संपर्क स्थापित करेंगे आपसे गुजारिश है कि वक्फ संपति 2021 शिघ्रता से पूर्ण कर के वक्फ संपति की सही जानकारी उपलब्ध कराये ताजीम ने कहा कि जिले में स्थित ऐसे वक्फ संपति जो 1989 में शासकीय राजपत्र में प्रकाशित होने से छूट गई है एवं उसके पश्चात निर्मित हुईं है उस संस्था के मुतवल्ली राजस्व अधिकारी से संपर्क कर राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज कराये राजस्व विभाग को वक्फ की संपत्तियो की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है एवं नवीन वक्फ सम्पतियों की सूची संलग्न कर आपके पास भेजी जा रही है इसके अतिरिक्त आपके संज्ञान में नवनिर्मित वक्फ सम्पति हो तो उन्हें भी राजस्व अभिलेखों में अधतन कराया जाये l



