*✍️मां से नाराज होकर बिहार से घर छोड़कर आई आ गई रायगढ़,शहर में अकेले घूम रहे थी तभी एक शख्स ने डायल 112 को सूचना दिया फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️मां से नाराज होकर बिहार से घर छोड़कर आई आ गई रायगढ़,शहर में अकेले घूम रहे थी तभी एक शख्स ने डायल 112 को सूचना दिया फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर…!!!*

 

● *मां से नाराज होकर बिहार से घर छोड़कर आई बालिका के लिए डॉयल 112 को मिला गुम बालिका का इवेंट*…..

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 28/07/2021 को साऊथ विहार ट्रेन में राजेन्द्र प्रसाद नगर ( बिहार) की एक 16 वर्षीय लड़की अकेले रायगढ़ आ गई । स्टेशन पर उतरने के बाद बालिका इधर-उधर भटकते हुये सत्तीगुडी चौंक की ओर चली गई । जहां बालिका को अकेले पानी में भीगते देख किसी व्यक्ति ने डॉयल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दिया गया । डॉयल 112 कन्ट्रोल रूम रायपुर से रायगढ़ कोतवाली रोइनो को करीब 15.00 बजे गुम बालिका का इवेंट दिया गया, जिस पर कोतवाली राइनो-1 में आरक्षक सुरेश मिंज एवं ERV वाहन चालक भरत भारद्वाज सत्तीगुडी चौंक रवाना हुए, डायल 112 स्टाफ को बावली कुआं के पास बालिका अकेली मिली । बालिका से पूछताछ करने पर बालिका बताई की उसकी मां उससे अच्छा व्यवहार नहीं करती इसलिए घर में बिना किसी को बताये, ट्रेन में बैठकर रायगढ़ आ गई । डॉयल 112 स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को गुम बालिका के मिलने की जानकारी देते हुए उनके निर्देश पर बालिका को चक्रधर बाल सदन पहुंचाया गया है । जहां से बालिका के परिजनों को बालिका के बालसदन में होने की जानकारी दे दी गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button