टेक्नोलोजी

iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च हो गए हैं। एप्पल के ये दोनों प्रीमियम डिवाइसेज कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किए गए हैं। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले ये दोनों फोन बड़ी बैटरी और फास्ट चिप के साथ आते हैं। साथ ही, फोन के फ्रंट में दिए गए डायनैमिक आईलैंड की साइज को भी कम किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों नए आईफोन अब तक लॉन्च हुए सभी आईफोन के मुकाबले बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं।

 

Read more Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश

 

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro को 1199 डॉलर यानी लगभग 1,14,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max को 1299 डॉलर यानी लगभग 1,23,000 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह भी 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। ये दोनों फोन चार कलर ऑप्शन- डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button