Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक कल 10 सितंबर को पोला तिहार (CG Pola Tihar Holiday) के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। स्थानीय पर्व एवं त्यौहारों के महत्व को ध्यान में रखते हुए घोषित इन अवकाशों से जिलेवासियों को संबंधित पर्वों को पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का अवसर मिलेगा।इतिहास किताबें खोजें
read more Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
इस दिन रहेगा स्थानीय अवकाश
Chhattisgarh current news पूर्व जारी आदेश के अनुसार पोला पर्व के अवसर पर 10 सितंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी प्रकार दशहरा (महाअष्टमी) (Dussehra Holiday Chhattisgarh) के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja Holiday) के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश (Chhattisgarh Local Holiday) सम्पूर्ण जिला धमतरी में लागू रहेगा। घोषित स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।
One Comment