Congress Incharge Change: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश बघेल
Congress Incharge Change अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सचिन पायलट को अब पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।
read more Drishyam 3: फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’, जानिए सिनेमाघरों कब देगी दस्तक
बता दें कि सुखदेव भगत झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में लोहरदगा (ST) लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया।

Congress Incharge Change शनिवार को कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी संगठन में AICC के जनरल सेक्रेटरी/इंचार्ज का कुछ राज्यों में फेरबदल किया गया है। भूपेश बघेल को असम का प्रभारी महासिचव बनाया गया है। उनकी जगह पंजाब में सचिन पायलट को प्रभारी महासिचव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासिचव नियुक्त किया गया है। वहीं, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. श्रीबेला प्रसाद को महाराष्ट्र और श्री मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।नए स्थान तलाशें