राजनीतिक

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-बृहस्पत सिंह के खिलाफ नोटिस किया पार्टी ने जारी…..24 घंटे के भीतर मांगा जवाब….. देखें किस किस बिंदु पर मांगी है जवाब…!!!*

 

रायपुर  सिंहदेव के खिलाफ खुलेआम बयानबाज़ी करना विधायक बृहस्पत सिंह को महंगा पड़ गया है। दिन भर रही गर्म सियासत के बाद देर रात पार्टी ने बृहस्पत सिंह को पार्टी ने नोटिस थमा दिया।

पार्टी ने 24 घंटे के भीतर बृहस्पत सिंह से जवाब देने को कहा है। सिंहदेव के खिलाफ बयान देने के मामले में पार्टी ने ये कार्रवाई की है। इससे पहले दिल्ली में पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया ने कार्रवाई की बात कही थी, इधर आज देर शाम सीएम हाउस में मंत्री और विधायक के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की। बैठक के दौरान बृहस्पत सिंह भी मौजूद रहे।

करीब 3 घंटे चली बैठक के बाद विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। आपको बता दें कि आज सदन में बृहस्पत-सिंहदेव प्रकरण पर गृहमंत्री के वक्तव्य पर नाराजगी जताते हुए सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button