छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Chhattisgarh news  छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुखेश अहलावत को भेजा

 

उत्तम जायसवाल ने इस्तीफा पत्र में कहा है कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और पार्टी की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब उन्हें अपने उद्देश्य की पूर्ति होती दिखाई नहीं दे रही है।

 

संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इस्तीफा पत्र में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने संगठन की मौजूदा कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने का उनका उद्देश्य कभी पद या व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ हासिल करना नहीं था। उनका लक्ष्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करना और आम लोगों के हित में संघर्ष करना था। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए गांवों से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार मेहनत की। उनके मुताबिक, कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रति निष्ठा के बावजूद मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी की दिशा स्पष्ट नजर नहीं आ रही है।

 

 

read more PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से राहत का मौका, छत्तीसगढ़ में सोलर पैनल पर ₹1.08 लाख तक सब्सिडी

 

पार्टी की असली ताकत जमीन पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता’

Chhattisgarh newsजायसवाल ने कहा कि किसी पार्टी की असली ताकत बड़े पदों पर बैठे लोग नहीं, बल्कि जमीन पर उसका झंडा उठाकर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी उनके इस्तीफे को केवल एक पदाधिकारी का त्यागपत्र न मानकर वर्षों तक संघर्ष करने वाले समर्पित कार्यकर्ता की पीड़ा, अनुभव और छत्तीसगढ़ के भविष्य से जुड़ी गंभीर चिंता के रूप में देखेगी। इस्तीफा पत्र के अंत में उत्तम जायसवाल ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत करते हुए इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button