Reliance Jio IPO: इस दिन लॉन्च होगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानिए तारीख और डिटेल्स

Reliance Jio IPO भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की तैयारी शुरू हो चुकी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की डिजिटल और टेलीकॉम शाखा ‘रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स’ नवरात्रि और दिवाली के त्यौहारी सीजन के दौरान अपना 4 बिलियन डॉलर (लगभग 37,000 से 40,000 करोड़ रुपए) का मेगा आईपीओ पेश करने की योजना बना रही है. सेबी (SEBI) से ड्राफ्ट पेपर्स को हरी झंडी मिलने के बाद कंपनी अगले कुछ हफ्तों में अंतिम तारीखें तय कर विदेशी और घरेलू निवेशकों के लिए रोड शो आयोजित करेगी. हुंडई इंडिया और एलआईसी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए दलाल स्ट्रीट पर कदम रखने जा रहा यह इश्यू न केवल प्राइमरी मार्केट में ऐतिहासिक तरलता लाएगा, बल्कि खुदरा व संस्थागत निवेशकों के लिए चालू वित्त वर्ष का सबसे बड़ा निवेश अवसर साबित होगा.
read more KIA Sorento: KIA ने अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV Sorento को किया लॉन्च, Fortuner को देगी सीधा टक्कर
नवरात्रि से दिवाली के बीच
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की टेलीकॉम, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कंपनी, जियो प्लेटफॉर्म्स (JPL) अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में अपना लगभग 4 अरब डॉलर का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च कर सकती है. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. संभावित डेडलाइन की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि पूरी संभावना है कि जियो अक्टूबर के आखिर में, खासकर नवरात्रि के शुभ दिनों के आसपास IPO लॉन्च करने की योजना बना रही है. अगर लॉन्च अक्टूबर के आखिर तक टल जाता है, तो यह नवंबर के पहले हफ्ते तक भी जा सकता है. अगर नवरात्रि में नहीं, तो कंपनी दिवाली पर IPO लाने का लक्ष्य रख सकती है. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जियो कुछ हफ्तों में सही तारीखें तय कर सकती है, जिसके बाद वह देश में रोड शो करने से पहले विदेशों में रोड शो शुरू करेगी. मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने बताया कि कंपनी तीन हफ्ते के इंटरनेशनल और दो हफ्ते के घरेलू रोड शो की योजना बना रही है.
| टॉप IPOs | इश्यू साइज (करोड़ रुपए) |
| जियो प्लेटफॉर्म्स* | 37,600 |
| एनएसई* | 30,600 |
| हुंडई मोटर्स | 27,870 |
| एलआईसी ऑफ इंडिया | 20,557 |
| वन 97 कॉम | 18,300 |
| टाटा कैपिटल | 15,512 |
| कोल इंडिया | 15,199 |
| यस बैंक | 15,000 |
| एलजी इंडिया | 11,607 |
DRHP से जानकारी
अगर IPO नवरात्रि के समय आता है – जो 11 अक्टूबर को शुरू होकर दशहरा (20 अक्टूबर) को खत्म होती है – तो रोड शो अगले हफ्ते ही शुरू हो सकते हैं. दिवाली 8 नवंबर को है, जबकि धनतेरस 6 नवंबर को है. कंपनी ने जून में IPO के ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे और उसे 28 अगस्त को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) से शेयर बिक्री शुरू करने की मंज़ूरी मिल गई थी. बैंकर्स का अनुमान है कि जियो IPO से लगभग 37,800 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन सकता है.
Reliance Jio IPOउम्मीद है कि जियो IPO, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रस्तावित 31,000 करोड़ रुपए के IPO से बड़ा होगा. हुंडई मोटर इंडिया का 2024 में आया 27,000 करोड़ रुपए का IPO अब तक देश का सबसे बड़ा पूरा हुआ IPO है. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, Jio Platforms 270 मिलियन तक नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रही है, जो इसके IPO के बाद की इक्विटी कैपिटल का लगभग 2.9 फीसदी होगा. प्रस्तावित IPO में ‘ऑफर-फॉर-सेल’ (OFS) का हिस्सा शामिल नहीं है. यह ऑफर रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप का लगभग दो दशकों में पहला IPO होगा, इससे पहले 2006 में रिलायंस पेट्रोलियम की लिस्टिंग हुई थी.