KIA Sorento: KIA ने अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV Sorento को किया लॉन्च, Fortuner को देगी सीधा टक्कर

भारतीय कार मार्केट में एक और दमदार खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। किआ मोटर्स (Kia Motors) ने अपनी फ्लैगशिप प्रीमियम एसयूवी सोरेन्टो (Sorento) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ-साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती KIA Sorento एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 40.39 लाख रुपये तक जाती है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स के चलते इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा XUV700 और इसी सेगमेंट की दूसरी SUVs से होने की उम्मीद है। किआ का मानना है कि आने वाले समय में हाइब्रिड गाड़ियां उसके पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा होंगी।
डिजाइन की बात करें तो सोरेन्टो को किआ के खास टाइगर नोज ग्रील के साथ अट्रैक्टिव लुक दिया गया है। इसके दोनों तरफ वर्टिकल LED हेडलैंप और T-शेप LED DRLs मिलते हैं। फ्रंट बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट और LED फॉग लैंप दिए गए हैं। एसयूवी में रूफ रेल्स और 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर इसका डिजाइन प्रीमियम और दमदार नजर आता है, जो इसे बड़ी SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन बना सकता है
डिजाइन की बात करें तो सोरेन्टो को किआ के खास टाइगर नोज ग्रील के साथ अट्रैक्टिव लुक दिया गया है। इसके दोनों तरफ वर्टिकल LED हेडलैंप और T-शेप LED DRLs मिलते हैं। फ्रंट बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट और LED फॉग लैंप दिए गए हैं। एसयूवी में रूफ रेल्स और 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर इसका डिजाइन प्रीमियम और दमदार नजर आता है, जो इसे बड़ी SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन बना सकता है।
कार के केबिन में भी कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। सोरेन्टो में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन वाला डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा SUV में Level 2+ ADAS और Kia AI Assistant के रूप में लाइव जेनेरेटिव AI जैसी टेक्नॉलिजी भी दी गई है। यानी कंपनी ने आराम के साथ-साथ टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दिया है।

Read more UPI: UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: 15 सितंबर तक नहीं किया ये काम, तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट
इंजन की बात करें तो किआ सोरेन्टो को भारत में डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों विकल्पों के साथ उतारा गया है। इसके लोअर वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 190 BHP की पावर और 442 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

किआ सोरेन्टो के ऊंचे वेरिएंट में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। पेट्रोल इंजन 178 BHP और 265 Nm का टॉर्क देता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर एक्स्ट्रा 64 BHP और 264 Nm का आउटपुट देती है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है और इसमें भी FWD तथा AWD ऑप्शन दिए गए हैं
KIA Sorentoकिआ सोरेन्टो के ऊंचे वेरिएंट में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। पेट्रोल इंजन 178 BHP और 265 Nm का टॉर्क देता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर एक्स्ट्रा 64 BHP और 264 Nm का आउटपुट देती है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है और इसमें भी FWD तथा AWD ऑप्शन दिए गए हैं।
2 Comments