रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश से हरियाणा तक लकड़ियों का अवैध कारोबार, रायगढ़ में पुलिस-वन विभाग की सक्रियता से बड़ा नेटवर्क हुआ बेनकाब

Raigarh News :  *रायगढ़, 4 सितंबर* । जिला पुलिस एवं वन विभाग द्वारा जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकडियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने किया।

Read More : Raigarh News : अविश्वास प्रस्ताव के बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी, कोतरारोड थाने के बाहर गरमाई सियासत ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

ये सिंडिकेट ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक लकडियों की कटाई और तस्करी करायी जा रहा थी । जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनसे कटाई कराकर उन्हें आरोपित रोहित मित्तल अपने गढउमरिया स्थित गोदाम में डंप कर अपने सहयोगी मनीष अग्रवाल के साथ वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ इन बेसकीमती लकडियों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यें में अधिक मूल्य में ट्रांसपोर्टिंग के जरिए खपाया जा रहा था । आरोपियों ने लकडियों की अवैध तस्करी को वैध दिखाने के लिए फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट परमिट (टीपी) बनने और बड़ी चालाकी से राज्य के बाहर बेच कर मुनाफा कमा रहे थे । इस इंटर स्टेट सिंडिकेट का वन विभाग रायगढ़ और जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा खुलासा करते हुए सिंडिकेट में शामिल मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल, रोहित मित्तल और सलाउद्दीन खान को थाना जूमिल के धोखाधड़ी और वन अधिनियम के तहत कार्यवाही का रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपी भरत कुमार मेश्राम फरार है।

*क्या है पूरा मामला*-

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मई माह में वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित नरेश वल्द बजरंगलाल अग्रवाल सा. कबीर चौक रायगढ़ के गोदाम को रोहित मित्तल निवासी अग्रसेन कॉलोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़ के द्वारा किराये पर लेकर आसपास के वनक्षेत्रों से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकड़ियो को कटवाकर गढ़उमरिया स्थित गोदाम में ट्रेक्टर एवं पीकप के माध्यम से अवैध भंडारण किया गया था, जहां दिनांक 05.05.2025 को वन विभाग रायगढ़ की टीम द्वारा गढ़उमरिया गोदाम में रेड करने पर ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी. लोड था, जिसके साथ 01 नग वजन मशीन, 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 09 चट्टा, कटर मशीन 01 नग को नरेश अग्रवाल के गो-डाउन ग्राम गढ़उमरिया में मौके पर जप्त किया गया तथा रोहित मित्तल एवं उसके साथी लोग गो-डाउन से कहीं भाग गये।

आरोपियों ने रेड टीम को लकडियों की ट्रासपोटिंग के संबंध में टी.पी. उपलब्ध कराया गया था ।

उक्त टी.पी. पर जारीकर्ता वन परिक्षेत्र अधिकारी के हस्ताक्षर नही था. जो प्रथम दृष्टिया फर्जी दस्तावेज प्रतीत हो रहा था, वन विभाग की जांच में एक बड़े और संगठित अपराध का मामला प्रतीत होने पर डीएफओ रायगढ़ द्वारा वन क्षेत्रपाल संजय लकडा के माध्यम से दिनांक 02.09.2026 को थाना जूमिल में दिनांक 05/05/2025 को जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित रोहित मित्तल के गोदाम में जप्ती कार्यवाही की आगे विस्तृत जांच के लिए आवेदन दिया गया है जिस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 490/2026 धारा – 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) 3(5) + 111 BNS एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42 सहपठित धारा 41, 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

मामले में आगे विस्तृत जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है । गठित टीम द्वारा श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में आरोपियों के इस पूरे सिंडिकेट में भूमिका की तस्दीकी की गई । प्रारंभिक विवेचना में आरोपी रोहित मित्तल इस अवैध कारोबार में जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित गोदाम को किराये पर लेकर लकडियों की अवैध तरीके से कटाई कराकर अपने बिजनेश पार्टनर मनीष अग्रवाल के साथ गोदाम में लकडियों की गोदाम में छिलाई आदि कराकर ट्रांसपोटर भरत मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ दूसरे राज्यों में लकडियों की तस्करी करायी जा रही थी । कल छापेमारी कर तीन आरोपी – रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को हिरासत में लिया गया है । विवेचना में हिरासत में लिये गये आरोपियों के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । भरत कुमार मेश्राम फरार है, मामले की विवेचना जारी है ।

*गिरफ्तार आरोपी* –
1. रोहित मित्तल पिता सुभाष मित्तल सा. अग्रसेन कालोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़
2. मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी मकान नं 72/1, मुड़पार, बलौदाबाजार छ०ग०
3. सलाउद्दीन खान पिता इलाउद्दीन खान निवासी सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग०

Read More : Chhattisgarh Job Vacancy: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

*वन विभाग की रेड में जप्त* – गढ़उमरिया गोदाम में रेड में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी., 01 नग वजन मशीन, 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 09 चट्टा, कटर मशीन 01 नग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा वनमंडलाधिकारी श्री अरविंद पीएम, एसडीओ श्री तन्मय कौशिक, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई । कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह पटेल, मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव की अहम भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button