*✍️रेप की सजा से बचने के लिए युवक ने की युवती से शादी लेकिन फिर एक दिन घुमाने के नाम पर ले गया बाहर और गुफा मे रेप कर के कर दी हत्या....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️रेप की सजा से बचने के लिए युवक ने की युवती से शादी लेकिन फिर एक दिन घुमाने के नाम पर ले गया बाहर और गुफा मे रेप कर के कर दी हत्या….*

राजेश ने रेप की सजा से बचने के लिए दिसंबर 2020 में बबीता से शादी की थी। कुछ समय बाद बबीता गायब हो गई। अब पता चला है कि घुमाने के बहाने राजेश उसे नैनीताल ले गया था। वहाँ एक गुफा में सेक्स करने के बाद उसने उसकी हत्या कर दी थी।

रिपोर्टों के मुताबिक राजेश मूल रूप से उत्तराखंड का ही रहने वाला है। बीते साल जून में बबीता ने उस पर शादी का झाँसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया। बाद में उसने हलफनामा दायर कर कहा कि वह बबीता से शादी करना चाहता है। इसके बाद उसकी रिहाई हुई और दोनों ने शादी कर ली।

अचानक से इस साल जून में बबीता के परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत दिल्ली के द्वारका थाने में दर्ज कराई है। अब बबीता की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। घटना करीब डेढ़ महीने पहले 12 जून 2021 की है। राजेश अपनी पत्नी को नैनीताल घुमाने के बहाने ले गया औऱ उसकी हत्या कर दी।

वारदात के 45 दिन बीतने के बाद दिल्ली पुलिस ने नैनीताल पुलिस की सहायता से राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर बबीता का कंकाल कलमठ से बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button